{"_id":"140814f40e40d25cd2f67496875c35a7","slug":"tngdia-the-red-carpet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंगड़िया का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंगड़िया का जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया का बागेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचे टंगड़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव के विकास के लिए कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2017 में कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
स्वागत समारोह में कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, विनोद पाठक, प्रदेश सचिव दलीप सिंह खेतवाल, मुन्ना पांडे, नवीन साह, बालकृष्ण, ईश्वर पांडे, अंकुर उपाध्याय, गोविंद कठायत, किशन कठायत, दर्शन कठायत, इंद्र सिंह परिहार, भूपेश खेतवाल, देवेंद्र परिहार, राजेंद्र सिंह परिहार, सुरेश खेतवाल, रमेश पांडे, गिरीश टंगड़िया, सरपंच पूरन रावल, पंकज, रमेश तिवारी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन