{"_id":"572a3a5c4f1c1b51795cd5e0","slug":"thunderstorms-likely-cautious-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान की संभावना से प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान की संभावना से प्रशासन सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 04 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। यहां बुधवार को बूंदाबांदी होने से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अगले 72 घंटों के भीतर आंधी-तूफान की आशंका जताई है। आंधी-तूफान की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
एडीएम एसएस जंगपांगी ने विभागों को नदी, नालों के किनारों में रहने वाले परिवारों को सचेत करने करने को कहा है। उन्होंने इस अवधि में जिले में मोटर मार्गों के अवरुद्ध होने पर संबंधित विभागों को बिना आदेश की प्रतीक्षा किए आवागमन सुचारु करने को कहा है।
विज्ञापन
एडीएम ने आंधी-तूफान से किसी तरह की घटना होने पर तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं। एडीएम ने इस तरह के कार्यों में किसी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लेने की बात कही है।
विज्ञापन