फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three way of Kapkot

हिचौड़ी की बाजार में पार्किंग, सफाई, शौचालय की सुविधा नहीं

Sat, 23 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sat, 23 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three way of Kapkot
कपकोट का तिराहा - फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। सरयू पुल हिचौड़ी की बाजार समस्याओं के भंवर में फंसी है। बाजार की न तो नियमित सफाई होती है और न ही यहां शौचालय है। पीने के पानी के लिए एक हैंडपंप के अलावा और कुछ भी नहीं है। यहां टैक्सियों के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण वह पुल के आसपास अनियंत्रित ढंग से खड़ी रहती हैं। जिससे दुुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शासन, प्रशासन के नुुमाइंदे इसी बाजार से होकर आते, जाते हैं पर समाधान नहीं होता।  
विज्ञापन


होटल व्यवसायी राजेंद्र शाही उर्फ राजा शाही का कहना है कि तिराहे पर टैक्सी स्टेंड नहीं है जिससे टैक्सियां यहां आड़ी-तिरछी खड़ी रहती हैं। यहीं से होकर विभिन्न स्कूलों के बच्चे स्कूलों को जाते हैं। यातायात नियंत्रण के इंतजाम न होने दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कुछ चालक अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं जिससे हर कोई परेशान है।
विज्ञापन


तारा सिंह शाही का कहना है कि बाजार में सफाई के लिए नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र दिखाई ही नहीं देते। सड़क के किनारे की नाली भी कहीं बनी है कहीं नहीं। घरों, होटलों का गंदा पानी सड़क में फैला रहता है। पुल के पास डामर उखड़ने से गड्ढे बने हैं। लोनिवि के अभियंता सब कुछ देखते हुए भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हयात सिंह कपकोटी का कहना है कि सड़क के जिस हिस्से में नाली बनी है, उसकी सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से बजबजा रही है। उसमें कीड़े मंडरा रहे हैं। यदि शीघ्र सफाई नहीं हुई तो बीमारी फैलने की आशंका है। नगर पंचायत लाइसेंस फीस लेती है लेकिन सुविधाएं नहीं देती।

नवीन कपकोटी का कहना है कि बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे व्यापारियों और यात्रियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण बीमारियां फैलने की आशंका हे। 


वेदप्रकाश दानू का कहना है कि बाजार में स्वच्छता के कोई इंतजाम नहीं हैं। व्यापारियों को खुद ही झाड़ू लगानी पड़ रही है। डेस्टबिन भी नहीं रखा गया है। घरों, बाजार का कूड़े के निस्तारण की ठोस व्यवस्था न होने के कारण वह पवित्र सरयू के तट पर फैल रहा है। नगर पंचायत को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed