फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   three houses destoyed, four roads closed due to heavy rain in district

बारिश से बागेश्वर में तीन मकान क्षतिग्रस्त, चार सड़कें बंद

Sat, 23 Sep 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 23 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
three houses destoyed, four roads closed due to heavy rain in district
बागेश्वर में शनिवार को दिन भर मौसम कुछ इस तरह रहा। - फोटो : amar ujala
जिले में मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश से तीन मकान क्षतिग्रस्त, जबकि मलबा आने से चार मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार की रात जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से सिमकुना गांव निवासी केदार राम पुत्र अन राम और धीरज जोशी पुत्र भवानी दत्त के मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


जबकि, हवनतोली गांव निवासी गिरीश चंद्र पुत्र तारादत्त का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश से कौसानी-भतेड़िया, बिलौना-पगना, बालीघाट-दोफाड़-धरमघर और आरे-द्यांगण मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात की गई हैं। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इधर, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार को भी बागेश्वर में रामलीला का शुभारंभ नहीं हो सका। शनिवार को भी दिन भर मूसलाधार बारिश जारी रही। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में धान और मडुवे की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान चिंतित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश हुई 
बागेश्वर : 42 एमएम 
गरुड़ : 35 एमएम 
कपकोट : 30 एमएम 

छुट्टी की घोषणा देर से स्कूल पहुंचे बच्चे 
शनिवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी रही। खराब मौसम को देखते हुए डीएम रंजना ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह जारी निर्देशों की जानकारी नहीं मिलने के कारण कई बच्चे स्कूल पहुंच गए थे। 

बारिश से धान और दलहनी फसल को क्षति
गरुड़ (बागेश्वर)। लगातार बारिश होने से धान और दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। मनाखेत में एक मकान को क्षति पहुंची है। कत्यूर घाटी क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई थी, लेकिन शनिवार तड़के से तेज बारिश के चलते सिंचित और असिंचित इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा। इधर, विकास खंड कृषि प्रभारी धन राम आर्या ने बताया कि बारिश से धान की फसल को फिलहाल मामूली क्षति पहुंची है।

उन्होंने बताया कि फसल कटने तक ओलावृष्टि न हो तो इस बार विकास खंड के अंतर्गत धान का रिकार्ड उत्पादन होगा। इसके अलावा बारिश के चलते अणां लोहारचौरा मोटर मार्ग पर अणां से आगे यातायात बंद रहा। बारिश से निर्माणाधीन गागरीगोल नरग्वाड़ी, आगर मटे, लोहागढ़ी, फल्याटी ढोलगांव मोटर मार्ग पर जगह-जगह पर मलबा आने से यातायात दिनभर बंद रहा। प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई आरके पुनेठा ने बताया कि मलबा हटाने के लिए विभाग ने जेसीबी भेज दी गई है।


बारिश के चलते गरुड़, कौसानी, बैजनाथ, डंगोली, सिरकोट, वज्यूला, गागरीगोल आदि बाजारों में दिनभर सन्नाटा रहा। कानूनगो त्रिभुवन सिंह बोरा ने बताया कि बारिश से मनाखेत निवासी ललित मोहन सिंह के मकान को क्षति पहुंची है। वहीं, तेज बारिश से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सिंचाई विभाग ने बैजनाथ बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं। एसडीएम सुंदर सिंह ने लोगों से ऐहतियातन नदियों के आसपास न जाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed