फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three crore business affected in Bageshwar due to bankers' strike

बैंककर्मियों की हड़ताल से बागेश्वर में तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Three crore business affected in Bageshwar due to bankers' strike
बागेश्वर में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल के कारण ग्राहक परेशान रहे। एटीएम में लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद अधिकांश एटीएम में रकम समाप्त हो गई थी। जिले में करीब तीन करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। बैंक कर्मियों की हड़ताल की जानकारी न होने से ग्राहक भटकते रहे।
विज्ञापन

जिले में बैंकों का निजीकरण न करने, राष्ट्रीयकृत बैंकों की सभी 14 शाखाएं बंद रहीं। बैंक कर्मियों ने पदोन्नति नीति में सुधार के साथ ही नई भर्ती करने, वेतन वृद्धि करने, अनुकंपा नियुक्ति प्रभावी तिथि से लागू करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी देने समेत तमाम मांगों को लेकर नारेबाजी थी। एसबीआई शाखा के पास एकत्र कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार मांग उठाने के भी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कहा कि मंगलवार को भी बैंक बंद रहेंगे। प्रदर्शन में बैंक कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र मेहता, सचिव हितेश धपोला, मुनीर खान, खीम सिंह जीना, सुंदर कोरंगा, जनार्दन भंडारी, घनानंद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed