{"_id":"58e678e64f1c1bf5465b8081","slug":"threatens-women-in-collectorate-as-soon-as-the-liquor-shop-opens","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खुलते ही लाठियां लेकर कलेक्ट्रेट में आ धमकी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खुलते ही लाठियां लेकर कलेक्ट्रेट में आ धमकी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में लाठी-डंडों के साथ पहुंची महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफौट मोटर मार्ग में शराब की दुकान खुलते ही क्षेत्र के चार गांवों की महिलाएं हाथों में लाठी डंडे लेकर कलेक्ट्रेट में धमक गई। उन्होेंने जिलाधिकारी का घेराव करते हुए उनसे तत्काल शराब की दुकान हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शराब की दुकान शीघ्र नहीं हटाई तो इस दुकान को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
दफौट मोटर मार्ग में शराब की दुकान खुलने की जानकारी मिलते ही गुरुवार को मेहनरबुंगा, मजियाखेत, चौरासी, नई बस्ती गांव की महिलाएं हाथों में लाठी डंडे लेकर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट में पहुंच गई। उन्होंने डीएम आफिस के बाहर शराब की दुकान बंद करने को लेकर जोरदार नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं ने उनसे वार्ता करने पहुंचे डीएम सविन बंसल का घेराव कर शराब की दुकान तत्काल हटाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण अधिकांश परिवार बर्बाद हो गए हैं। ग्रामीण अपनी मेहनत की कमाई शराब में ही फूंक रहे हैं।
इस क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने पर शराबियों का आतंक बढ़ेगा जिससे महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो जाएगा। महिलाओं ने कहा कि यदि यहां से शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो इसे आग के हवाले कर दिया जाएगा। डीएम द्वारा मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद महिलाएं घरों को लौटी। प्रदर्शन करने वालों में जयंती देवी, पुष्पा देवी, शांति, लीला देवी, अनीता सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।