फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There will be reverse migration from self-employment opportunities

स्वरोजगार के अवसरों से होगा रिवर्स पलायन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
There will be reverse migration from self-employment opportunities
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में रिवर्स पलायन पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रिवर्स पलायन को लेकर आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन में डिग्री कॉलेज बागेश्वर के प्राचार्य और प्रवक्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वक्ताओं ने कहा कि गांवों में स्वरोजगार के अवसर पैदा करने से ही रिवर्स पलायन होगा।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज त्यूनी (देहरादून) के संयोजन से रिवर्स पलायन को लेकर हुई वर्चुअल बैठक में विभिन्न कॉलेज जुड़े। इसमें शोधार्थियों, प्राध्यापकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों ने विचार रखे। पर्यावरणविद अजय रावत ने कहा कि योजनाओं को एक्शन रिसर्च में बदलने की आवश्यकता है, ताकि पहाड़ फिर से विकसित हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक चमन कुमार ने कहा कि रिवर्स पलायन के लिए गांव का विकास जरूरी है। कोरोना के कारण अधिकतर प्रवासियों ने शहरों से गांव की ओर पलायन किया है। इन्हें गांव में ही रोकने के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराना होगा। रोजगार के अभाव में पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है। पलायन वर्तमान समय की सबसे गंभीर समस्या है। इसे रोकने के लिए सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को शोधार्थी अपने शोध पत्र पेश करेंगे, जिसकी रिपोर्ट बनाकर पलायन आयोग और मानव संसाधन मंत्रालय को भेजी जाएगी। कॉलेज प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिनंदन किया। वर्चुअल कार्यक्रम में करीब पांच सौ लोग जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed