फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Theft could not be disclosed

केमिस्टों ने बाजार बंद कराने की चेतावनी दी

Sun, 30 Jul 2017 12:04 AM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Theft could not be disclosed
चोरी का खुलासा नहीं हो सका - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। छह जुलाई की रात नगर के एक मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इससे दवा विक्रेताओं में गहरी नाराजगी है। केमिस्ट एसोसिएशन ने 15 दिन के भीतर खुलासा न होने पर बाजार बंद कराने की चेतावनी दी है। केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसपी मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


केमिस्टों ने कहा कि छह जुलाई की रात को जिला अस्पताल के पास स्थित जगदंबा मेडिकल स्टोर से हजारों रुपये की चोरी हुई थी। सूचना देने के बावजूद पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है। इससे सभी व्यवसायी अपनी दुकान की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी से चोरों को शीघ्र पकड़कर दंडित करने की मांग की। कहा कि 15 दिन के भीतर चोरी का खुलासा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल जोशी, मदन हरड़िया, भुवन जोशी, महेश खेतवाल, तारा कर्म्याल, जीवन गड़िया, कैलाश कोरंगा, हिमांशु नगरकोटी आदि थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed