फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Theft accused sent to Almora jail

चोरी के आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Theft accused sent to Almora jail
Theft accused sent to Almora jail
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया है। चोरी की घटना नवंबर 2019 की है।
विज्ञापन

चौगांवछीना निवासी हरीश चंद्र जोशी पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी ने एक नवंबर 2019 को बागेश्वर कोतवाली में गांव के चंदू राम टम्टा के खिलाफ तहरीर दी थी। कहा गया था कि आरोपी ने घर का कुंडा तोड़कर घर से गागर, परात, थाली आदि घरेलू सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। आरोपी घटना के समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देशन में कोतवाल डीआर वर्मा ने पुलिस टीम का गठन कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को वांछित चंदू राम टम्टा को पुलिस टीम ने पौड़ीधार बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विनीता बिष्ट, एसआई जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल अशोक शामिल पंवार थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed