{"_id":"57b0bb1d4f1c1bea766eaccf","slug":"the-youth-blew-mannequin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने पर युवाओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने पर युवाओं ने फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार के कूड़े का निस्तारण न होने से आक्रोशित युवा व्यापारियों ने रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और व्यापार संघ के अध्यक्ष का पुतला फूंका। गरुड़ क्षेत्र के 12 से अधिक युवा रविवार को गोल मार्केट में एकत्र हुए। उन्होंने कूड़े का निस्तारण न करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और व्यापार संघ अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि गोलू मार्केट में एक जगह पूर कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध आ रही है। इससे क्षेत्र के लोगों और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। पुतला फूंकने वालों में अभय नेगी, हिमांशु खाती, महेश गोस्वामी, गोविंद राम आदि मुख्य थे। वहीं व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी का कहना है कि कूड़े का निस्तारण करने के लिए कई बार प्रशासन से वार्ता की। कूड़ा निस्तारण के लिए प्रशासन जगह का चयन नहीं कर पाया है।
विज्ञापन