{"_id":"64480c925e299efa5e0502d6","slug":"the-work-of-jal-jeevan-mission-will-be-investigated-by-a-third-party-bageshwar-news-c-8-1-122085-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जल जीवन मिशन के कार्यों की तीसरे पक्ष से कराई जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जल जीवन मिशन के कार्यों की तीसरे पक्ष से कराई जाएगी जांच
Tue, 25 Apr 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते विधायक सुरेश गढि़या। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। जल जीवन मिशन के पहले चरण में किए गए कार्यों की तीसरे पक्ष से जांच कराने और सभी लोगों को कनेक्शन देने को कहा है।
बैठक में लोनिवि के अभियंताओं ने बताया कि पिछले वर्ष जिला योजना में 7.48 करोड़ की राशि स्वीकृत थी जिसमें से 3.69 करोड़ कपकोट और 3.79 करोड़ की राशि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी की गई थी। योजना के तहत कपकोट में 20 काम पूरे हो गए हैं और 11 प्रगति पर हैं। लोनिवि बागेश्वर में 12 काम थे और ये सभी पूरे हो गए हैं। पीएमजीएसवाई के अभियंताओं ने बताया कि कपकोट-कर्मी, सूपी-हरकोट, हरसीला-पुड़कूनी, मुनार-सूपी, शामा-लीती-गोगिना और रिखाड़ी वाछम में सड़कों की मरम्मत का काम कराया जाना है।
विधायक गढि़या ने कपकोट नगर क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्ध कराने, निर्माणाधीन पंपिंग पेयजल योजनाओं का काम मार्च 2024 तक पूरा करने को कहा। बैठक में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम मोनिका समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।