फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The whole government descended to save Bageshwar

बागेश्वर का रण : बागेश्वर को बचाने के लिए उतरी पूरी सरकार

Tue, 29 Aug 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 29 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The whole government descended to save Bageshwar
बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा ककै सम्मेलन ममैँ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और राष्ट्रीय उपाध्
बागेश्वर। बागेश्वर की विधानसभा सीट को बचाने के लिए पूरी सरकार उतर गई है। जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा नामांकन के दिन से बागेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को तीन और मंत्री बागेश्वर पहुंच गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के नामांकन के दिन सभा की थी। वह दो और तीन सितंबर को भी बागेश्वर पहुंचकर प्रचार अभियान की कमान खुद संभालेंगे।
विज्ञापन


जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, भाजपा की कोशिश है कि प्रचार अभियान को धार दी जाए। भाजपा हर मंत्री चंदन राम दास के निधन से खाली हुई इस सीट पर हर हाल में कब्जा जमाना चाहती है। पार्टी ने उनकी पत्नी पावर्ती दास को ही चुनाव मैदान में उतारा है। अब पार्टी ने मंत्रियों और विधायकों को प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी है। जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा नामांकन के दिन से ही माहौल बनाने के लिए गांव-गांव घूम रहे हैं। मंगलवार को लोनिवि, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बागेश्वर पहुंचे। बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी प्रचार अभियान शुरू कर दी दिया है। दो सितंबर को सीएम धामी के साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत कई मंत्रियों के बागेश्वर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन




कांग्रेसी दिग्गजों का भी जमावड़ा
बागेश्वर। भाजपा के चुनाव अभियान को देखते हुए विपक्षी कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव बागेश्वर में बने हुए हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बागेश्वर पहुंचे। वह एक सितंबर तक प्रचार अभियान में शामिल होंगे। पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी बागेश्वर पहुंचे हुए हैं। पार्टी के कई विधायक और पूर्व विधायकों ने मोर्चा संभाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





2007 से बागेश्वर में भाजपा काबिज

बागेश्वर। बागेश्वर में वर्ष 2007 से भाजपा काबिज रही है। स्वर्गीय चंदन राम दास लगातार चार चुनाव जीते। राज्य बनने के बाद कांग्रेस केवल 2002 का चुनाव जीतने में कामयाब रही है।

..................



दुख की घड़ी में महिलाएं पार्वती का साथ दें:रेखा

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद रेखा अरुण वर्मा ने महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में लामबंद होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस दुख की घड़ी में बागेश्वर की महिलाओं को पार्वती दास के पक्ष में खड़ा होना चाहिए।

पार्टी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा कि बागेश्वर में भाजपा के पक्ष में लहर चल चल रही है। भारी मतों से पार्टी चुनाव जीतेगी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि दिवंगत मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर के पर्यटन विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। बागनाथ धाम को प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। बागनाथ धाम और बैजनाथ धाम में मानसखंड मंदिर माला योजना में चयनित किया गया है। सम्मेलन में सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक सुरेश गढि़या, जिला प्रभारी विरेंद्र वल्दिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, कुंदन परिहार आदि मौजूद थे।







कांग्रेस के बारे में उनके प्रत्याशी पूर्व में काफी बता चुके:वर्मा
बागेश्वर/गरुड़।। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा अरुण वर्मा का कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशी के मुख से कांग्रेस के बारे में जनता ने कई बार बहुत कुछ सुना है। आज कांग्रेस ने उसी व्यक्ति के सामने समर्पण किया है।

बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में वर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी जब बसपा और आप में थे, तो कांग्रेस से कभी चुनाव नहीं लड़ने की बात कहते थे। उनके बारे में अधिक कुछ नहीं कहना है। जनता सब जानती है। गरुड़ के कुलाऊ में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो साठ साल में नहीं कर पाई, वह भाजपा ने नौ साल में कर दिखाया है। सभा को सांसद अजय टम्टा, शिव सिंह बिष्ट, उमेद सिंह रावत, किशन सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, रमेश जोशी, आकाश रावत आदि ने संबोधित किया।





सतपाल महाराज ने रोड शो किया

बागेश्वर। पर्यटन, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नगर में रोड शो के जरिये जनता से संपर्क साधा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर का विकास भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस चुनाव में जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है, जनता को इससे सचेत रहना चाहिए। रोड शो में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, संजय साह जगाती, नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी आदि मौजूद थे।





मुजफ्फरनगर कांड में मुलायम सिंह को बदनाम करने की कोशिश की गई

बागेश्वर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने सपा को उत्तराखंड का शुभचिंतक बताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की सरकार ने पृथक उत्तराखंड का प्रस्ताव दो बार केंद्र सरकार को भेजा। इसी प्रस्ताव की बदौलत उत्तराखंड राज्य बना।

बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 1994 के मुजफ्फरनगर कांड में मुलायम सिंह यादव को बदनाम करने का षडयंत्र रचा गया। सर्वोच्च न्यायालय ने मुलायम सिंह यादव को क्लीनचिट दे दी थी। उन्होंने कहा कि वह दो दिन से बागेश्वर का भ्रमण कर रहे हैं। जनसंपर्क में एक बात स्पष्ट रूप से सामने आई कि जनता भाजपा और कांग्रेस से ऊब चुकी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव अतुल शर्मा, प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी, अरशद अयूब, दीवान सिंह, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद







यूकेडी और उपपा प्रत्याशी को जारी किया जाएगा नोटिस

बागेश्वर। व्यय प्रेक्षक प्रभात डंडोटिया के निर्देशन मे सहायक व्यय प्रेक्षक नौशाद आलम ने सभी पार्टी प्रत्याशियों का व्यय लेखा मिलान किया। उन्होंने उपपा प्रत्याशी भगवत कोहली को बैंक स्टेटमेंट और उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव को बैंक रजिस्टर, स्टेटमेंट प्रस्तुत नहीं करने पर रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगली लेखा मिलान तिथि तीन सिंतबर को सभी कमियां पूर्ण करते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अब तक 18,44,795 रुपये, कांग्रेस प्रत्याशी बंसत कुमार ने 17,17,872 रुपये, उपपा के भगवत कोहली ने 1,09,070 रुपये, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ने1,80,800 रुपये खर्च किए हैं। वहीं यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव व्यय रजिस्टर उपलब्ध नहीं करा पाए। हालांकि व्यय लेखा टीम के रजिस्टर के अनुसार वह अब तक 2,41,675 रुपये खर्च कर चुके हैं। लेखा मिलान में व्यय टीम के हरीनंदन सनवाल, सचिन कंबोज, रघुनाथ सिंह, आनंद बिष्ट, भाजपा प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस के दीप चंद्र आर्या, प्रमोद कुमार, यूकेडी के मनोज जोशी, सपा के दीवान सिंह मलडा और उपपा से हीरा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed