फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The water flowing on the road

सड़क पर बह रहा पानी बना परेशानी का सबब

Wed, 10 Jan 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)। Updated Wed, 10 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन

पिंडारी सड़क के जाजर में नाली का निर्माण नहीं होने से घरों और जल संस्थान की टूटी लाइन का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे जहां वाहनों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं राहगीरों की समस्या भी दोगुनी हो गई है। लोगों ने लोनिवि से नाली का निर्माण करने और जल संस्थान से लाइन को शीघ्र दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


पिंडारी सड़क के जाजर में सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे घरों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इसी जगह पर जल संस्थान की पानी की लाइन भी टूटी हुई है। घरों और पानी लाइन का पानी सड़क पर फैलने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे जहां वाहनों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


वहीं पैदल चलने वालों की समस्या भी दोगुनी हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उन्होंने लोनिवि से सड़क की नाली और जल संस्थान से पाइप लाइन ठीक करने के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में गोविंद राम, रमेश राम, जोगा राम टम्टा, दीवान सिंह आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed