{"_id":"57eeb84a4f1c1bce4b574047","slug":"the-wall-in-the-school-magazine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दीवार पत्रिका में उकेरी सैनिकों की दिलेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दीवार पत्रिका में उकेरी सैनिकों की दिलेरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बनी दीवार पत्रिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याणा के बच्चों ने भारतीय सेना की जांबाजी पर जश्न मनाया और भारतीय सेवा को सलाम कर उनकी गौरव गाथा को दीवार पत्रिका में उकेरा। स्कूल की प्रार्थना सभा में जांबाज सैनिकों को भारत माता की जय कह कर सलामी दी।
विज्ञापन
स्कूल के हेड टीचर नीरज पंत ने बच्चों को भारतीय सैनिकों की वीरगाथा के बारे में बताया। शिक्षक भाष्कर पंत ने बच्चों को दीवार पत्रिका बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को भारतीय सैनिकों की गौरव गाथा पर स्कूल में निबंध, भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहां शिक्षक दीपक पांडे, संजय कुमार, सुनीता गुसांई, मंजू गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन