फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The topper of Bageshwar said, I will serve the country by becoming an engineer

बागेश्वर के टॉपर आस्तिक बोले, इंजीनियर बनकर करूंगा देश की सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The topper of Bageshwar said, I will serve the country by becoming an engineer
बागेश्वर। जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल बागेश्वर के आस्तिक उपाध्याय ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। आस्तिक का कहना है कि भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह आईआईटी के लिए अभी से तैयारी शुरू करेंगे। कहा कि वह रोजाना पांच से छह तक पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के शेड्यूल में विज्ञान और गणित का अध्ययन प्राथमिकता के साथ करते थे। आस्तिक के पिता प्रकाश उपाध्याय एलआईसी में डेवलेपमेंट ऑफिसर और माता निवेदिता उपाध्याय गृहिणी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

सेना में अफसर बनना चाहते हैं सौरभ
बागेश्वर। 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के सौरभ पंत का कहना है कि वह एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहते हैं। उनका सेना में अफसर बनकर देश सेवा करने का सपना है। कहा कि वह रोजाना करीब पांच घंटे नियमित तौर पर पढ़ाई करते थे। सौरभ के पिता कैलाश चंद्र पंत सेना में हैं। उनकी माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

इंजीनियर बनना चाहते हैं राहुल
गरुड़। 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे सेंट एडम्स इंटरनेशनल स्कूल गरुड़ के राहुल कुमार का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। कहा कि वह रोजाना सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करते थे। राहुल के पिता जगदीश चंद्र सेना में हैं। उनकी माता नीरू देवी शिक्षिका हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 15 बीजीएस 38 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed