{"_id":"64caa6bad9969e0b610347b4","slug":"the-thrill-of-badminton-shown-in-the-qualifier-matches-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-673-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: क्वालीफायर मुकाबलों में दिखा बैडमिंटन का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: क्वालीफायर मुकाबलों में दिखा बैडमिंटन का रोमांच
Thu, 03 Aug 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के क्वालीफायर मैच में खेलते खिलाड़ी। संवाद
बागेश्वर। खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार (आज) से राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता से पूर्व बुधवार को क्वालीफायर मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में 52 और ओपन वर्ग में 62 खिलाड़ियों ने क्वालीफायर मुकाबलों में भागीदारी की। इस दौरान कई मैच बेहद रोमांचक रहे। क्वालीफायर मुकाबलों से आठ खिलाड़ियों का चयन मुख्य ड्रॉ के लिए होगा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों के खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। जिला स्तर पर सीधे इंट्री हासिल करके प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों के शेड्यूल के आधार पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं मुख्य ड्रॉ में जिला स्तर से चयनित नहीं होने वाले प्रतिभागियों के लिए क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन किया गया।
बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. हरीश दफौटी ने बताया कि देर शाम तक क्वालीफायर खेले जाएंगे और रात को प्रतियोगिता में खेलने वाले खिलाड़ियों के शेड्यूल फाइनल कर लिए जाएंगे। प्रतियोगिता के शुरूआत वाले दिन बागेश्वर जिले के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में उतरेंगे।
विज्ञापन
स्पर्श और प्रणव ने जीते मैच
क्वालीफायर राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में स्पर्श कुमार ने अक्षत कोटियाल को 11-15, 21-20, 15-12 से पराजित किया। एक अन्य मैच में प्रणव परिहार ने रोहित चौहान को 13-15, 15-05, 15-11 से हराया।