{"_id":"65d63e6dfaea514de90acc6b","slug":"the-target-was-for-three-months-but-incomplete-even-after-nine-months-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104492-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन महीने का था लक्ष्य, नौ माह बाद भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन महीने का था लक्ष्य, नौ माह बाद भी अधूरा
Wed, 21 Feb 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में चल रहे सुधारीकरण कार्य के चलते अस्पताल परिसर में रखी निर्माण सामग्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में चल रहे सुधारीकरण और नवीनीकरण के कार्य विकास कार्यों की सुस्त गति का एक उदाहरण भर हैं। तीन महीने में काम पूरा करने के लक्ष्य को लेकर पिछले साल जून में काम शुरू हुआ था, जो तकरीबन नौ महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है। कार्य की गति को देखते हुए कहा जा सकता है कि मार्च तक भी काम पूरा होने के आसार नहीं हैं।
विश्व बैंक की मदद से करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल में सुधारीकरण और नवीनीकरण का काम चल रहा है। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर नए बन रहे हैं। दंत चिकित्सक कक्ष, हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष, सीएमएस कक्ष समेत आपातकालीन एरिया को भी नया रूप दिया जा रहा है। अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए बड़े पानी के टैंक का निर्माण हो रहा है। पाइन लाइन भी बिछाई जा रही है। ओपीडी एरिया में नए शौचालय भी बनाए जा रहे हैं।
निर्माण कार्य को सितंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। एक महीने के भीतर ऑपरेशन थियेटर तैयार करने का दावा भी अस्पताल प्रबंधन ने किया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य ही पूरा नहीं हो सका है। कार्य में देरी के कारण वैकल्पिक थियेटर में ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं। दंत चिकित्सक, ऑर्थो सर्जन को मरीज देखने में परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य के चलते अस्पताल के मेन गेट में निर्माण सामग्री रखी है। जिसके कारण मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
कोट
ओटी और डेंटल कक्ष का 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। उपकरण भी जल्द आ जाएंगे। फायर सिस्टम की पाइप लाइन बिछा दी गई है। टैंक बनाने का काम चल रहा है। कुछ अन्य छोटे-छोटे काम होने हैं। कार्य के लिए बजट उपलब्ध है। लेबर और सामग्री के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। मार्च तक सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।
- डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल, बागेश्वर