फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The sting of dengue in Bageshwar

बागेश्वर में भी डेंगू का डंक

Mon, 03 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 03 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The sting of dengue in Bageshwar
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड के नजदीक के गांव में एक महिला को डेंगूू होने की पुष्टि हुई है। पीड़िता का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के पति भुवन चंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी भावना देवी (47) को पिछले महीने बुखार हुआ।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर वह पत्नी को लेकर अल्मोड़ा गया। जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां निजी अस्पताल में भी उपचार नहीं हुआ तो डाक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां डाक्टरों ने उसे भावना को डेंगू होने की जानकारी दी। इसके बाद पत्नी को लेकर वह बरेली गया। वहां उसकी पत्नी का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय साह ने बताया कि इस मामले में उनके पास अभी तक कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को चिकित्सा टीम भेजकर गांव के अन्य लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed