{"_id":"5a1853cb4f1c1bc5758b4eeb","slug":"the-school-will-provide-two-dustbin-to-each-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विद्यालय को दो कूड़ेदान उपलब्ध कराएगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विद्यालय को दो कूड़ेदान उपलब्ध कराएगी पालिका
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका नगर के सभी विद्यालयों में कूड़ेदान उपलब्ध कराएगी। पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने दो विद्यालयों को कूड़ेदान वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके माध्यम से बच्चों में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने की आदत डाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने प्राइमरी पाठशाला, उर्दू मीडियम और शिशु सेवा सदन में कूड़ेदान वितरित किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में दो कूड़ेदान दिए जा रहे हैं। एक कूड़ेदान में सूखा जबकि दूसरे में गीला कूड़ा डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वच्छता को लेकर अच्छी आदत डालने के लिए शुरुआती तौर पर इस तरह के प्रयास किए जाने जरूरी हैं। बच्चे इससे प्रभावित होकर घरों में भी इस आदत को दोहराएंगे। इससे हमारा पूरा परिवेश स्वच्छ रहेगा। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी शासकीय विद्यालयों को कूड़ेदान उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत हर विद्यालय को दो कूड़ेदान उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन