फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The sale of liquor in Ktaytbadha Outspoken against Women

कठायतबाड़ा में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ मुखर हुई महिलाएं 

Mon, 21 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 21 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The sale of liquor in Ktaytbadha Outspoken against Women
बागेश्वर में प्रदर्शन करती कठायबाड़ा की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर से लगी ग्राम पंचायत कठायतबाड़ा अवैध शराब के गिरफ्त में आ गई है। गांव की दुुकानों में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। नशेड़ियों के आतंक से लोग खासे परेशान है। महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। आक्रोशित महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन से शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।  


ग्राम पंचायत में हो रही शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ सोमवार को कठायतबाड़ा की महिलाएं नारेबाजी करती हुई तहसील प्रांगण में पहुंची। उन्होंने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि ग्राम पंचायत के कई दुकानों में शराब की प्रमाणित दुुकानों में बिकने वाली शराब तस्करी के जरिए पहुंच रही है। विरोध करने पर शराब का अवैध धंधा कर रहे लोग उन्हें धमका रहे हैं। नशेड़ी गांव में हल्ला कर उत्पात मचा रहे हैं। 
विज्ञापन



नशेड़ियों के अभद्र व्यवहार से महिलाओं का दुकानों में आना बंद हो गया है। महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बच्चों की पढ़ाई भी खासी प्रभावित हो गई है। महिलाओं ने कहा कि यदि शराब की अवैध बिक्री और नशेड़ियोें की इन हरकतों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान रेखा आर्या, शोभा, विमला, नीमा, भारती, मीना, दीपा, गाऊंली,  राधा, रेवती, बचुली, सुमन, आशा, सीता, तुलसी, रेखा, शांति, लक्ष्मी और हेमा देवी आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed