फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The road to becoming a movement alert

सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 13 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दुग नाकुरी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दुग नाकुरी (बागेश्वर)। Updated Sat, 13 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन

पतकन्या-होराली सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष है। सड़क न बनने से जहां गांवों के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं लोगों को रोजाना मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


शासन और लोनिवि को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि दो साल पहले पतकन्या, किड़ई, गुमटी, होराली तक कुल छह किमी सड़क मंजूर हुई थी। इसमें से लोनिवि ने पिछले साल होराली गांव तक एक किमी रोड का सर्वे कराया था लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कई बार मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क न बनने के कारण जहां गांवों का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। वहीं सड़क न होने का बहाना बनाकर अधिकारी भी गांवों के भ्रमण पर नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है। गांव में उत्पादित शाकभाजी भी बाजार तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने शासन लोनिवि से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान कवींद्र सिंह चौहान, बीडीसी भगवत चौहान, पूर्व सदस्य चंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान खुशहाल राम, कुशी राम, हीरा सिंह चौहान, जगदीश चौहान आदि शामिल हैं।


उधर लोनिवि कपकोट के अधिशासी अभियंता केके तिलारा ने बताया कि सड़क निर्माण में खड़िया की दो खानें और ग्रामीणों का आपसी विवाद बाधक है। ग्रामीण आपस में बैठकर विवाद सुलझा लें तो निर्माण के प्रयास भी शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed