फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The public dialogue reached Almora.

जन संवाद यात्रा अल्मोड़ा पहुंची    

Mon, 15 Oct 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 15 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
The public dialogue reached Almora.
अल्मोड़ा में जन संवाद यात्रा का स्वागत करते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति द्वारा पहाड़ के अस्तित्व और स्वाभिमान के लिए दस अक्तूबर से पंचेश्वर से निकली जन संवाद यात्रा सोमवार की देर शाम अल्मोड़ा पहुंची। अल्मोड़ा पहुंचने पर यात्रा में शामिल लोगों का चौघानपाटा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, आम आदमी पार्टी, उतराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


जन संवाद यात्रा पंचेश्वर से शुरू होकर लोहाघाट, चंपावत, पिथौरागढ़, झूलाघाट, डीडीहाट, थल, बेरीनाग, बागेश्वर, सोमेश्वर होते हुए सोमवार की देर शाम अल्मोड़ा पहुंची। चौघानपाटा में यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल,जंगल, जमीन को जिस तरह बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है उससे पर्वतीय राज्य की परिकल्पना साकार नहीं हो रही है। यात्रा के जरिए जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य की परिकल्पना को ध्यान में रखकर उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनायी जाए। यात्रा  मंगलवार की सुबह अल्मोड़ा से नैनीताल को रवाना होगी। यात्रा दल में चारु तिवारी, प्रदीप सती, मोहित, नारायण सिंह रावत, मुकुल भट्ट, जगदीश, सोनिया पटवाल, रोहित जोशी आदि शामिल हैं। स्वागत करने वालों में उतराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, रेखा धस्माना, आनंदी मनराल, मनोज गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed