{"_id":"6446c25a3d7586abee0dbe49","slug":"the-problem-of-dangling-wires-again-arose-in-the-janata-milan-program-bageshwar-news-c-8-1-121503-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जनता मिलन कार्यक्रम में फिर उठी झूलते तारों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जनता मिलन कार्यक्रम में फिर उठी झूलते तारों की समस्या
Mon, 24 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। बिजली के जर्जर पोल और झूलते तार जिले की प्रमुख समस्या बन गए हैं। जनता दरबार, बहुउद्देश्यीय शिविरों में कई बार लोगों की ओर से मुद्दा उठाए जाने पर भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। सोमवार को कपकोट में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में फिर बिजली की समस्या उठी।
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर कपकोट तहसील मेें आयोजित जनता दरबार में विधायक सुरेश गढि़या, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल और सीडीओ ने जनसमस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने 28 समस्याएं दर्ज कराईं। भयूं के ग्राम प्रधान ने वन पंचायत परिसीमन और वन पंचायत का गठन करने, लीली के महिमन सिंह ने बिजली के झूलते तारों से बार-बार हो रहे शॉर्ट सर्किट की परेशानी बताई। पौसारी के ग्रामीणों ने बिजली और सड़क सुविधा का लाभ दिलाने, कर्मी के ग्राम प्रधान ने रवाईधार तोक के 15 परिवारों को जल जीवन मिशन से पेयजल उपलब्ध कराने, कपकोट के प्रधान ने लोअर और अपर नहर की मरम्मत कराने, जगथाना के मदन सिंह ने अनाथ बच्ची की शिक्षा का प्रबंध करने, दुर्गा कोरंगा ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलवाने, नैनसिंह ने कपकोट में एक महीने से चली आ रही पेयजल किल्लत का निदान करने, सोराग के प्रधान ने उंगिया-सोराग सड़क का जल्द निर्माण कराने, बदियाकोट के ग्रामीणों ने झूलते तारों को ठीक करने और ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
विधायक गढि़या और एडीएम इमलाल ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का तत्परता से निदान करने को कहा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, एसडीएम मोनिका समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
सड़क महकमे के कार्यों की होगी जांच
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर शिकायत मिलने पर विधायक गढि़या ने एडीएम इमलाल से वॉप्कोस और पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से बन रही पुल और सड़कों के निर्माण कार्यों की जांच तृतीय पार्टी से कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्यों पर जनता और जनप्रतिनिधियों से बार-बार शिकायत मिल रही है।