फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The police sought cooperation Uttarayani Fair

उत्तरायणी मेले के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग

Sun, 03 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 03 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The police sought cooperation Uttarayani Fair

उत्तरायणी मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता की व्यवस्था को लेकर कोतवाली में अधिकारियों, व्यापारियों की बैठक हुई। सरयू में कूड़ा न डालने, धार्मिक महत्व की चीजों की स्वच्छता पर खास ध्यान रखने के सुझाव दिए गए।

विज्ञापन


कोतवाली में हुई बैठक में तय हुआ कि महिलाओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में अलग स्नानागार, शौचालय बनाए जाएंगे। सभी स्थानों पर स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


नीलेश्वर मंदिर को जाने वाले रास्ते पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। बाहर से आने वालों का सत्यापन किया जाएगा। अराजक तत्वों समेत नदियों में गंदगी करने वालों पर नजर रखी जाएगी। विहिप के पूरन रावत ने कहा कि नदियों के किनारे मीट की दुकानें लगाने का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में सीओ धनी राम, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी बबलू, नवीन साह, ईश्वर सिंह रावत, प्रभारी कोतवाल प्रतिमा भट्ट, एसएसआई गोपाल राम टम्टा, शेखर पांडे, शेर सिंह मलड़ा, शशि थापा, कुंदन नेगी, गौरव कठायत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed