{"_id":"68812e11e0241a5fa00bdcf4","slug":"the-pipeline-broke-down-a-population-of-5000-faced-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117352-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पाइप लाइन टूटी, 5000 हजार की आबादी ने दिक्कत झेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पाइप लाइन टूटी, 5000 हजार की आबादी ने दिक्कत झेली
Thu, 24 Jul 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। भारी बारिश के दौरान पेयजल लाइन टूटने से अमसरकोट पेयजल योजना से आपूर्ति बाधित रही। सैम मंदिर और ज्वालादेवी वार्ड की 5000 से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को हैंडपंप और जलस्रोतों से पानी जुटाना पड़ा।
बुधवार सुबह तक जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इसी दौरान अमसरकोट पेयजल योजना के पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। राप्रावि अमसरकोट के पास पाइप टूटने से टैंक तक पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। सैम मंदिर वार्ड के नदीगांव और ज्वालादेवी के तहसील रोड, मजियाखेत, कफलखेत, आदर्श कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट रहा।
सूचना पर कर्मचारियों ने पाइप लाइन की मरम्मत की। नदी का पानी गंदा आने के कारण सप्लाई चालू नहीं हो सकी। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि कर्मचारियों ने पाइप लाइन ठीक कर दी है। गंदा पानी आने के कारण फिलहाल सप्लाई शुरू नहीं की है। बृहस्पतिवार को आपूर्ति पूर्ववत सुचारू करा दी जाएगी।