फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The movement calls for solutions to the problems, the government is not taking care of the demands

आंदोलन से समस्याओं के निदान की पुकार, मांगों की सुध नहीं ले रही सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The movement calls for solutions to the problems, the government is not taking care of the demands
बागेश्वर के मंडलसेरा में धरने के दौरान नारेबाजी करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सड़क, पुल, पदोन्नति, ग्रेट वेतन बढ़ाने की मांग और जिला पंचायत की अनियमितताओं के खिलाफ जिले में आंदोलनों का दौर चल रहा है। आंदोलनकारी मुखर होकर लंबे समय से धरना देकर सरकार से समस्याओं के निदान की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन आंदोलनों से बेखबर नजर आ रहा है। मांगें पूरी नहीं होने से आंदोलन कर रहे लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

मंडलसेरा के जीतनगर में पुल और सड़क की मांग को लेकर 25वें दिन भी धरना जारी रहा। वार्ड के लोगों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि सर्वे और शिलान्यास होने के बाद भी विवेकानंद विद्या मंदिर इंका के समीप से बनने वाले मोटर मार्ग और जीतनगर से कठायतबाड़ा तक बनने वाले पुल का निर्माण शुरू नहीं कराया जा रहा है। वार्ड निवासियों ने मांगों की सुध नहीं लिए जाने पर रोष जताते हुए आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रताप सिंह भंडारी, कैलाश जोशी, नरेंद्र सिंह, शेर सिंह, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी
बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ धरना देकर जल्द पदोन्नति और ग्रेट वेतन बढ़ोतरी की मांग की। विगत 26 अगस्त से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की। कहा कि जल्द सरकार ने समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने पर कल्याण सिंह और चंदन सिंह बैठे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं सदस्यों ने कहा सरकार और प्रशासन न ले धैर्य की परीक्षा
बागेश्वर। पिछले ढाई महीने से जिपं में समान बजट आवंटन करने और अनियमितताओं की जांच करने की मांग के लिए जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। हड़ताली जिपं सदस्यों ने मांगों के लिए नारेबाजी की। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, पूर्व जिपं अध्यक्ष, जिपं पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि सरकार और प्रशासन उन लोगों के धैर्य की परीक्षा न ले। कहा कि जिपं उपाध्यक्ष समेत नौ जिपं सदस्य अनियमितताओं को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। जांच के बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। जिपं सदस्य गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, पूजा आर्या ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed