फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The merchant and the driver fired from the burn  

भराड़ी में अलाव न जलने से भड़के व्यापारी और चालक

Fri, 21 Dec 2018 11:10 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Published by: Almora desk Updated Fri, 21 Dec 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
The merchant and the driver fired from the burn  
भराड़ी में प्रदर्शन करते व्यापारी और चालक। - फोटो : अमर उजाला
 नगर के भराड़ी बाजार में अलाव नहीं जलने से व्यापारी और टैक्सी चालक भड़क गए हैं। गुस्साए व्यापारियों और चालकों ने बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने जल्द अलाव नहीं जलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


शुक्रवार व्यापारी और टैैक्सी चालक व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की अगुुवाई में बाजार में जमा हुए और नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। पारा और कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अलाव नहीं जलने का जहां व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं वाहनों केे इंतजार में यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत से अलाव जलाने के लिए कई बार कह दिया है। लेकिन पंचायत पर कुुछ भी असर नहीं पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मोहन चंद्र उपाध्याय, नंदन सिंह, हीरा सिंह शाही, अनिल ऐठानी, चंदू आर्या और गणेश गोस्वामी आदि शामिल थे। इधर नगर पंचायत के ईओ कृपाली सिंह ने बताया कि अलाव जलाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बावजूद नहीं जले अलाव
गरुड़ (बागेश्वर)। लंबे समय से बारिश न होने से तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़  रही है। रात में पाला बहुत गिर रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा नगर के मुख्य चौराहों में आज तक अलाव नहीं जलाये जाने से लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। तहसील क्षेत्र में एक माह से बारिश नहीं हुई। क्षेत्र में रात को रोज काफी पाला गिर रहा है। कई बार रात का तापमान तीन डिग्री तक पहुंच रहा है। पिछले एक पखवाड़े से दिन का तापमान 12 डिग्री से आगे नहीं बढ़ रहा है। दिन भर शीत लहर चलने से कौसानी और गरुड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद तहसील प्रशासन ने आज तक कौसानी और गरुड़ बाजार के चौराहों में आज तक अलाव नहीं जलाए। जिससे व्यापार संघ में आक्रोश है। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, व्यापार संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन ममगई, टीट बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, गरुड़ व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी ने तहसील प्रशासन से नगर में शीघ्र अलाव जलाने की मांग की है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed