फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The mandate continues to widen road

सड़क को चौड़ा करने का शासनादेश जारी

Sat, 30 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन

पिंडारी सड़क को हरसीला से आगे कपकोट तक 14.50 किमी लंबी सड़क को आठ मीटर चौड़ी होगी। असों में 18 मीटर लंबे पुल को चौड़ा कराने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा अब रंग ले आई है।

विज्ञापन


 विधायक ललित फर्स्वाण के आग्रह पर गत वर्ष उत्तरायणी मेले के समापन समारोह के मौके पर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे कपकोट तहसील क्षेत्र की लाइफलाइन बताया था।

शासन के प्रभारी सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने सीएम की घोषणा का शासनादेश जारी कर दिया है। शासन ने मुआवजा और निर्माण कार्य के लिए 4.92 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि कपकोट क्षेत्र के लोगों ने 1952 में श्रमदान के जरिए पिंडारी मार्ग का निर्माण किया था।
विज्ञापन


 कांग्रेस ने अपने पूर्व के शासन में सड़क का डामरीकरण किया था। भाजपा ने अपने 15 साल के शासनकाल में सड़क की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया।

कठायतबाड़ा से हरसीला तक सड़क का चौड़ीकरण और हॉटमिक्स का काम पूरा हो चुका है। हरसीला से कपकोट तक कुल 14.50 किमी सड़क को और असों में 18 मीटर पुल को चौड़ा बनाने के लिए सीएम से आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शासन के प्रभारी सचिव हयांकी ने सीएम की घोषणा का शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि शासन ने सड़क, पुल के निर्माण के लिए 308.94 लाख रुपये मंजूर किए हैं जबकि बतौर मुआवजा 1.84 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed