फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The insured will claim two million LIC

बीमाधारक को दो लाख का क्लेम देगी एलआईसी

Wed, 06 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Wed, 06 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The insured will claim two million LIC
जिला उपभोक्ता फोरम ने पालिसीधारक के नामिनी को दो लाख के क्लेम के साथ ही मानसिक कष्ट और वाद व्यय के 30 हजार रुपए का भी भुगतान करने के निर्देश भारतीय बीमा निगम एलआईसी को दिए हैं। बीमाधारक को बीमारी छिपाने का दोषी मानते हुए निगम ने क्लेम देने से इनकार कर दिया था। मानसिक कष्ट और वाद व्यय की राशि अधिकारियों से वसूल होगी।
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता फोरम  के अध्यक्ष जिला जज डा. जीके शर्मा, सदस्य संजय कुमार लोहनी, मीना फर्त्याल ने बुधवार को इसका फैसला सुनाया है। कांडा निवासी गणेश चंद्र्र पांडे यहां बागनाथ स्टेशनरी प्रेस में काम करते थे। उन्होंने 15 जुलाई 2011 को एलआईसी की बागेश्वर शाखा में दो लाख का बीमा करवाया। इसमें उन्होंने अपने पुत्र कमलकिशोर पांडे को नामिनी बनाया था। दूसरे साल पांच अप्रैल को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह अप्रैल को सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उसी दिन घर आने पर उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतक के नामिनी कमल पांडे ने दावे के लिए क्लेम किया।
विज्ञापन


एक मार्च 2013 को एलआईसी के हल्द्वानी स्थित मंडल कार्यालय ने इस दावे को खारिज कर दिया था। अस्पताल के कागजात दिखाते हुए बीमा अधिकारियों का कहना था कि बीमाधारक को क्रोनिक एब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सांस की नली और फेफड़ों का रोग) था। यह बीमारी लंबे समय की होती है। बीमाधारक को पहले से ही यह बीमारी थी। उन्होंने इस तथ्य को छिपाकर धोखे से बीमा ले लिया। इसलिए वह क्लेम के हकदार नहीं हैं। इस आदेश के विरुद्ध कमल पांडे ने एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में प्रत्यावेदन भेजा। मंडल कार्यालय की तरह वहां भी क्लेम का दावा खारिज हो गया। स्थायी समिति और बीमा लोकपाल के स्तर से भी प्रत्यावेदन का यही हश्र हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में हर स्तर पर प्रयास के बाद निराश होने पर कमल ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। फोरम ने अपने फैसले में कहा है कि बीमित व्यक्ति द्वारा बीमारी छिपाने का साक्ष्य कंपनी पेश नहीं कर सकी। लिहाजा उसके नामिनी कोे बीमे का दो लाख, मानसिक क्षति का 20 हजार, वाद व्यय का 10 हजार रुपए दिया जाए। मानसिक क्षति और वाद व्यय की राशि एलआइसी के मंडल प्रबंधक हल्द्वानी, क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर और तत्कालीन स्थायी समिति के सदस्य अधिकारियों के वेतन से प्रतिमाह पांच-पांच हजार की कटौती करके जुटाई जाए। सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों से इसकी वसूली की जाए।


जिला उपभोक्ता फोरम का कहना था कि बीमाधारक गणेश चंद्र पांडे का बीमार होना और उन्हें बीमारी की जानकारी होना दोनोें भिन्न तथ्य हैं। केवल बीमार होने के तथ्य के आधार पर उन्हें तब तक तथ्य छिपाने का दोषी नहीं माना जा सकता, जब तक कि उन्हें उस बीमारी का ज्ञान पालिसी लेते वक्त न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed