फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The hotel owners not to hire more foreign traders Vsulen

बाहरी व्यापारियों से होटल स्वामी अधिक किराया न वसूलें

Mon, 09 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 09 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The hotel owners not to hire more foreign traders Vsulen
उत्तरायणी मेले की बैठक लेते पुलिस क्षेत्राधिकारी। .................... - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उत्तरायणी मेले में व्यवस्थाओं को लेकर सीओ रायमन सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली में नगरपालिका, व्यापार संघ, होटल एसोसिएशन, छात्र संघ और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सीओ ने होटल स्वामियों से मेलार्थियों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों से अधिक किराया नहीं लेने को कहा। 


पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सात बजे के बाद कोई भी मालवाहक वाहन बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने होटल व्यवसायियों से आईडी देखकर ही कमरे किराए पर देने और तय रेट से अधिक रेट नहीं लेने को कहा। उन्होंने छात्र संघ पदाधिकारियों से भी छात्र संघ के नाम पर वसूली न करने की हिदायत दी। मेले के दौरान तहसील के समीप वाहन खड़े करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मेला समाप्ति के बाद सभी फड़ व्यवसायी दुकानों को हटा देंगे। इस मौके पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि इस ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के मेले के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में कोतवाल टीआर वर्मा, टीएसआई भूपेश पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, शेखर पांडे, कुंदन कनवाल, दीपक गस्याल, किशन सोनी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed