फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The historical building of the district panchayat will be improved with Rs 50 lakh.

Bageshwar News: 50 लाख से संवरेगा जिला पंचायत का ऐतिहासिक भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The historical building of the district panchayat will be improved with Rs 50 lakh.

विज्ञापन

बागेश्वर। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत के ऐतिहासिक भवन के दिन अब बहुरने वाले हैं। भवन कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मेजबानी का साक्षी रहा था। करीब 100 साल से भी अधिक पुराने इस जीर्ण-शीर्ण भवन के जीर्णोद्धार का कार्य जिला पंचायत प्रशासन ने शुरू कर दिया है। 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस मरम्मत कार्य के बाद यह ऐतिहासिक धरोहर जल्द ही अपने नए स्वरूप में नजर आएगी।
वर्तमान में जिला पंचायत कार्यालय का यह भवन स्थापत्य कला का नमूना है। साल 1929 में अपने बागेश्वर दौरे के दौरान महात्मा गांधी इसी भवन में ठहरे थे। वक्त की मार और रखरखाव के अभाव में वर्तमान में इस भवन की छत और बेशकीमती लकड़ी की हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी। फर्श पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण यहां कामकाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भवन की ऐतिहासिकता को देखते हुए जिपं प्रशासन ने इसके संरक्षण का बीड़ा उठाया है। छत की मरम्मत के साथ-साथ लकड़ी के ढांचे को भी मजबूती दी जा रही है। फर्श को दुरुस्त करने के साथ ही पूरे परिसर को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुराने स्वरूप में ढालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


.........कोट
भवन की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। मरम्मत का काम पूरा होते ही यह ऐतिहासिक भवन अपने नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगा। -अनिल जोशी, एएमए जिपं बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed