{"_id":"685d8c660506a149ac0cb6df","slug":"the-foot-bridge-connecting-two-districts-needs-repair-bageshwar-news-c-231-shld1005-116689-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दो जिलों को जोड़ने वाले पैदल पुल की मरम्मत की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दो जिलों को जोड़ने वाले पैदल पुल की मरम्मत की दरकार
Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पगना से पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांवों को जोड़ने वाला पुल बदहाल हो गया है। पुल में लगी सुरक्षा जालियां टूट चुकी हैं। लोग जोखिम उठाकर आावजाही करने के लिए मजबूर हैं।
सरयू नदी पर बने इस पुल से पिथौरागढ़ के नाघर, बटगेरी, आमखेत, किमोली, भटीगांव, बनकोट, कोरियाली, मंतोली, सिरौली समेत कई गांवो के लोग जिला मुख्यालय की आवाजाही करते हैं। करीब 55 साल पहले बने पुल से दोपहिया वाहन भी गुजर रहे हैं। पुल पर पैदल चलना भी जोखिम भरा है। पूर्व ग्राम प्रधान राकेश नेगी, आनंद सिंह रावत, महेश सिंह मेहता आदि बताते हैं क्षेत्र में आबादी बढ़ने के बाद पुल पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। जिले से नाघर गांव के प्रसिद्ध सक्तेश्वर मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। विभाग को जल्द पुल की मरम्मत करानी चाहिए। लोनिवि के ईई एसके पांडेय ने बताया कि पैदल पुल पिथौरागढ़ लोनिवि के अधीन है। पुल की मरम्मत के लिए वहां के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। संवाद