फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The fate of 1421 candidates is locked in ballot boxes

Bageshwar News: 1421 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में हुई कैद

Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The fate of 1421 candidates is locked in ballot boxes
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। मतदाताओं ने 1421 ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों की किस्मत को मतपेटियों में कैद कर लिया है। 31 जुलाई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि जनता ने किसे जीत से नवाजा और किसके हिस्से पराजय आई है।
विज्ञापन


जिले में ग्राम प्रधान के 405 पदों के सापेक्ष 66 निर्विरोध चुने गए थे। 339 पदों के लिए 980 प्रत्याशी मैदान में थे। क्षेत्र पंचायत की 107 सीटों पर हुए मतदान में 329 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे।
विज्ञापन

13 क्षेपं सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जिपं सदस्य की 19 के सापेक्ष 18 सीटों के लिए मतदान हुआ। इनमें 69 प्रत्याशी मैदान में थे। एक सदस्य निर्विरोध चुनी गई हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 21 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें 43 प्रत्याशी मैदान में थे। पंचायत चुनाव के लिए 405 मतदान केंद्र और 461 मतदेय स्थल बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे और तीसरे चरण में मतदान ने पकड़ा जोर
बागेश्वर में सुबह ठीक आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। पहले चरण में जिले में 13.01 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में मतदान ने जोर पकड़ा और दोपहर 12 बजे तक 16.67 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में मतदान में हल्की गिरावट आई और 14.02 प्रतिशत मतदान हुआ। चौथे चरण में बड़ी गिरावट आई और मात्र 10.13 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह दस बजे तक 13.01, दोपहर 12 बजे तक 29.68, दोपहर बाद दो बजे तक 43.70 और शाम चार बजे तक जिले में 53.83 प्रतिशत मतदान हुआ।


निर्विरोध प्रधान वाले बूथों पर कम दिखी भीड़
जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं, वहां अन्य बूथों की अपेक्षाकृत मतदान को लेकर उत्साह कम दिखा। इन बूथों पर मतदान करने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें नहीं दिखी। हालांकि कुछ बूथों पर पूरे दिन मतदान के लिए वोटरों में उत्साह दिखा।


सूचना विभाग की व्यवस्था से परेशानी
चुनाव कवरेज के दौरान वाहनों की उचित व्यवस्था नहीं होने से मीडियाकर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। मीडिया कर्मियों ने बताया कि कार्यालय के आगे वाहन खड़े थे, लेकिन उनका इस्तेमाल करने के लिए कई जगह से अनुमति लेनी पड़ रही थी। कुछ मीडिया कर्मियों को आधे रास्ते पर वाहन से उतरना पड़ा। अधिकतर मीडियाकर्मी अपने वाहनों से बूथों पर कवरेज करने के लिए गए। हालांकि जिला सूचना अधिकारी क्षितिज वर्मा ने कहा कि व्यवस्था की गई थी। कुछ गलतफहमी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed