फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The expansion of the municipality, the chair and chair of the junior head in crisis

पालिका का विस्तार, ब्लॉक और कनिष्ठ प्रमुख की कुर्सी संकट में

Wed, 22 Nov 2017 10:21 PM IST
भक्त दर्शन पांडेय/अमर उजाला, बागेश्वर।
भक्त दर्शन पांडेय/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 22 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

तमाम विरोध के बावजूद आखिरकार सरकार ने गांवों को पालिका में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी। इस फैसले के बाद बागेश्वर में 11 ग्राम प्रधानों के साथ ही ब्लॉक प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख की कुर्सी संकट में पड़ गई है। हालांकि इस बारे में शासन स्तर से अभी तक कोई स्पष्ट निर्देश नहीं होने से सभी असमंजस की स्थिति में हैं। 

विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार बागेश्वर के कठायतबाड़ा, भतरौला, मजियाखेत, कफलखेत, मंडलसेरा, मेहनरबुंगा, सैंज, बिलौना, बड़ेत, बिनवाल तिवाड़ी और फल्टनियां गांव नगर पालिका में शामिल कर दिए गए हैं। नगर पालिका में शामिल होने से इन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में ग्राम प्रधानों के पद भी स्वत: ही समाप्त माने जाएंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि गांवों के पालिका में शामिल होने से ग्राम प्रधानों के साथ ही ब्लॉक प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख की कुर्सी पर भी संकट आ गया है। बागेश्वर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल कठायतबाड़ा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर से लगा होने के बावजूद यह क्षेत्र अभी तक ग्राम सभा में था। इस गांव को अब नगर में शामिल कर दिया गया है। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भी संकट में पड़ गई है। कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा मजियाखेत में रहती हैं। तहसील परिसर से सटे इस गांव को भी पालिका में शामिल किया गया है, जाहिर है उनकी सीट पर भी संकट है।

पंचायत प्रतिनिधि जहां अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं प्रशासन भी निर्देशों का इंतजार कर रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक ने बताया कि शासन से अभी उनके पास कोई निर्देश नहीं आए हैं। निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। 


- बागेश्वर ब्लॉक की 11 ग्राम सभाओं को नगर पालिका में शामिल करने के संबंध में जानकारी मिली है। शहरी विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

- राहुल गोयल, एडीएम, बागेश्वर। 

हमें जनता ने पांच साल के लिए चुना है। कार्यकाल पूरा करने का मौका मिलना चाहिए। सरकार की ओर से अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार के फैसले के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इस मामले में विधिक राय भी ली जाएगी। 
- रेखा खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख और सुनीता टम्टा कनिष्ठ प्रमुख। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed