सामूहिक प्रयास से साकार होगा स्वच्छ भारत का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत सोमवार को सरयू नदी घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति के सदस्यों के साथ मिलकर घाटों से प्लास्टिक कचरा साफ किया गया। इस दौरान अपराजिता के 60 शपथ पत्र भरे। फड़ व्यवसाय कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन राम ने कहा कि सभी के सहयोग से ही स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जा सकता है। बताय कि समिति हर माह सफाई अभियान संचालित करती है।
बागनाथ नगरी में सफाई अभियान चलाकर ही शहर को साफ रखा जा सकता है। इससे नगर में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। - किशन राम, समिति अध्यक्ष
विज्ञापन
फड़ कल्याण समिति ने स्वच्छता को मिशन के तौर पर लिया है। हर महीने सफाई अभियान संचालित किए जाते हैं, जिसके बेहतर परिणाम आ रहे हैं। - पवन कुमार
विज्ञापन विज्ञापन
आज के कार्यक्रम से इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में मदद मिलेगी। सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छता अभियान सफल होगा। - भगवान सिंह
नदियों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है। सभी को इस पर सोचना होगा। नदियां नहीं बचेंगी तो मानवता को बचाना मुश्किल होगा। - सायरा बानो
नदी नालों में गंदगी डालने वालों को कूड़ा डालने से बचना होगा। सभी ऐसा सोचेंगे और प्रयास करेंगे तो स्वच्छ भारत मिशन साकार होगा। - देवेंद्र राम