{"_id":"57950e8e4f1c1b3c2bc4d5c2","slug":"the-details-of-the-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यम स्थापना प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यम स्थापना प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
दस रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उद्योग विभाग की ओर से गरुड़ विकासखंड में अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विकासखंड सभागार में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, महिला उद्यमियों के लिए योजना, एमएसएमई नीति 2015, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, पर्वतीय प्रोत्साहन पैकेज, राज्य पूंजी उपादान, ब्याज उपादान सहित महिला उद्यमियों के लिए शुरू की गई ऑन लाइन पोर्टल हिमानी व उद्योग आधार में आवेदन करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगई ने युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस शिविर में विकासखंड के 20 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। शिविर में सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डीएस जलाल, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक आरके साह मौजूद थे।
विज्ञापन