फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The death of a young man by eating poison, a woman serious

जहर खाने से युवक की मौत, एक महिला गंभीर 

Tue, 26 Sep 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 26 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिले के ढुंगा पालड़ी क्षेत्र निवासी एक युवक ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य मामले में कपकोट के ऐठांण गांव निवासी एक महिला ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ढुंगा पालड़ी के माला निवासी दीपक (20) ने सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उसने स्वयं 108 सेवा को फोन किया, लेकिन 108 वाहन के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि युवक ने किन कारणों से जहर खाया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एक अन्य मामले में कपकोट के ऐठांण गांव निवासी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed