फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The death of a woman after coming in contact with electric current

खेत में फैला करंट महिला की मौत, दो अन्य झुलसे

Tue, 28 May 2019 11:00 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 28 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
The death of a woman after coming in contact with electric current
बागेश्वर के अमस्यारीकोट का खेत जहां करंट फैलने से घटना हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

ट्रांसफार्मर की सपोर्ट वायर से फैले करंट की चपेट में आकर एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं दो अन्य बुरी तरह झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जुताई में लगे चार बैलों में से एक की मौत हो गई, जबकि बाकी झुलस गए। सूचना पर एसडीएम ने टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका का पति वाहन चालक है, उसके लौटने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन


अमस्यारीकोट निवासी चंदन सिंह गाड़ी चलाता है। वह गांव में पत्नी गीता देवी (30) और दो बच्चों के साथ रहता है। सोमवार को वह रामनगर गया था। इधर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे गीता गांव के ही रमेश सिंह पुत्र अमर सिंह और शेर सिंह पुत्र राम सिंह के साथ खेत में रोपाई को पहुंची। खेत में पानी भरने के बाद वह रोपाई के लिए बैलों से हल जोतने लगी। इस दौरान हल का जुआ ट्रांसफार्मर को रोकने के लिए खेत में लगी सपोर्ट वायर में फंस गया। 
विज्ञापन


गीता ने जुआ निकालने के लिए बैलों को हांका और जैसे ही बैलों ने जोर लगाया तो सपोर्टिंग वायर हिला और 11 केवी लाइन के जंफर से छू गया। इससे सपोर्ट वायर में होता हुआ करंट पानी से भरे खेत में फैल गया। करंट की चपेट में आकर गीता समेत तीनों किसान और चार बैल गंभीर रुप से झुलस गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। दोनों पुरुषों को बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसडीएम आरसी तिवारी ने लोगों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख हंगामे की आशंका के मद्देनजर कोतवाल तिलक राम वर्मा भी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना चंदन सिंह को दे दी है। उसके पहुंचने के बाद ही मृतका का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं उनकी मां के चले जाने पर उनका पालन पोषण करने वाला कोई नहीं रहा है। इधर एसडीओ और जेई ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। 

.... तो शायद गीता की जगह कोई और होता 
सूत्रों की माने तो गीता के साथ काम करने जा रही थी तो एक महिला ने मदद के लिए कहा था। कहा था कि वे खेत में हल जोत देती है लेकिन गीता ने उसकी मदद लेने से इंकार कर दिया। खुद ही हल लेकर खेत में उतर गई। 


दो दिन में दूसरा हादसे से जनता में आक्रोश
इस हफ्ते के दो दिनों में लगातार दो वारदातें हुई हैं जहां सपोर्ट वायर में फैले करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ है। सोमवार को भी कपकोट में ट्यूशन पढ़कर लौट रहा मासूम ट्रांसफार्मर की सपोर्ट वायर की सेफ्टी रेलिंग में फैले करंट की चपेट में आने से झुलस गया था। मंगलवार को तो सपोर्ट वायर में फैले करंट ने जान ले ली। इसको लेकर जनता में बेहद गुस्सा है। जनता मामले की जांच कर बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed