{"_id":"5761a6e94f1c1b847c11c644","slug":"the-crowds-of-people-who-gathered-to-hear-the-bhagwat-katha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा सुनने वालों की उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा सुनने वालों की उमड़ रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। शिखर पर्वत पर स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण के मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा सुनने वालों की खासी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचक पंडित रमेश चंद्र पांडे ने रावण के कैलाश पर्वत को उठाने पर शिवजी द्वारा श्राप देने, भष्मासुर को भष्मकंकर्ण देने, भष्मासुर द्वारा भष्मकंकर्ण प्राप्त कर शिवजी पर ही आजमाने की कथा सुनाई।
विज्ञापन
मंदिर के साधु उत्तमानंद महाराज ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति 16 जून को भंडारे के साथ होगी। उन्होंने लोगों से जौ-तिल लाने की अपील की। वहां पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश शाही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, रमेश गढ़िया, धन सिंह भौर्याल, धन सिंह बाफिला, दीपेंद्र भट्ट थे।
विज्ञापन
उधर करड़िया गांव स्थित शीलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कथा वाचक पंडित तारा चंद्र जोशी ने गंगा मैय्या के धरती पर अवतरण की कथा सुनाई। गंगा के तट पर पित्तरों का श्राद्ध तर्पण करने से पित्तर खुश होते हैं वहीं स्नान करने से बड़ा पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
कलियुग में राम नाम ही बड़ा आधार है। पंडित कैलाश जोशी, गंगा प्रसाद जोशी, रमेश जोशी, अनिल कुमार ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहां मुख्य यजमान घनश्याम कर्नाटक, आनंद कर्नाटक आदि थे।