फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The condition of the toilets built in the Kovid Care Center is bad

Bageshwar News: कोविड केयर सेंटर में बनाए शौचालयों के हाल खराब

Sun, 09 Apr 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The condition of the toilets built in the Kovid Care Center is bad
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज परिसर में क्षतिग्रस्त पड़े कोविड काल में बनाए अस्थायी शौचालय। संवाद
बागेश्वर। कोविड काल में बागेश्वर के डिग्री कॉलेज परिसर में कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। कोविड केयर सेंटर में बनाए गए अस्थायी शौचालयों के हाल खराब हैं।
विज्ञापन

कोविड काल में जिला मुख्यालय में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। सेंटर परिसर में कोविड रोगियों के लिए शौचालय बनवाए गए थे। इस पर अच्छी खासी रकम खर्च हुई थी। वर्तमान में शौचालय खस्ताहाल पड़े हैं। क्षतिग्रस्त हो गए हैं, शौचालयों का मलबा परिसर में बिखरा है। इससे कॉलेज प्रशासन के साथ ही विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था को देखने वाला नहीं है। कोरोना के मामले कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर में लगाए गए बेड जिला अस्पताल और कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कर दिए, लेकिन परिसर में बनाए गए अस्थायी शौचालयों की सुध नहीं ली। कोविड काल में बने शौचालयों की वजह से हो रही दिक्कतों को लेकर विद्यार्थियों में भी रोष है।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम हर गिरी का कहना है कि कोविड केयर सेंटर का सामान शिफ्ट करा दिया गया था। कोविड काल में डिग्री कॉलेज परिसर में बनाए गए अस्थायी शौचालयों को ठीक कराया जाएगा ताकि वक्त जरूरत इनका इस्तेमाल किया जा सके। शौचालयों के आसपास बिखरा मलबा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed