फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The cleanliness system of the community health center is not improving.

Bageshwar News: सुधरने का नाम नहीं ले रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई व्यवस्था

Sat, 16 May 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 16 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness system of the community health center is not improving.
कपकोट(बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई व्यवस्था विगत 20 दिनों से जस की तस बनी हुई है। परिसर में जगह-जगह कूड़ा फैलने से स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल बनी हुई है। मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में वार्ड से लेकर चिकित्सकों के केबिन तक कूड़ा बिखरा है। शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में कई स्थानों पर कूड़ा फैला होने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को स्वयं सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने लगा है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल की बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश घटियाल ने बताया कि अस्पताल में पर्यावरण मित्र की वर्षों से तैनाती की गई है। कार्य के प्रति लगातार अनियमितता बरतने के कारण सफाई कर्मचारी को कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। संबंधित कर्मचारी की कार्यप्रणाली की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed