फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The bus will new routes

कांडा, कपकोट, गरुड़ के लिए चलेंगी मिनी बसें

Sat, 01 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 01 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
The bus will new routes
नए रूटों पर चलेगी बस - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। यहां हुई बैठक में जिले के सभी रूटों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत बताई गई। इसके लिए बागेश्वर से कांडा, गरुड़, कपकोट के लिए मिनी बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया। विधायक चंदन राम दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवनिर्मित सड़कों में हल्के, भारी वाहनों का संचालन शुरू करने को कहा गया। 

विज्ञापन


विकास भवन में आयोजित बैठक में जिन रूटों में बसों का संचालन नहीं हो रहा है उनमें परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की बात कही गई। बैठक में विभिन्न मोटर मार्गों को ठीक करने, कच्चे मोटर मार्गों पर डामरीकरण करने के साथ ही पूर्ण हो चुके नवनिर्मित मोटर मार्गों में हल्के एवं भारी वाहन संचालित करने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में  बागेश्वर-कपकोट-भराड़ी, बागेश्वर -कांडा, बागेश्वर से गरुड़ के लिए छोटी (मिनी) बसों का संचालन करने पर विचार विमर्श किया गया। विधायक ने दूरस्थ क्षेत्रों में मोटर मार्ग न होने के कारण गैस आपूर्ति में कठिनाई की बात करते हुए कहा कि जो मार्ग पूर्ण हो चुके हैं उन मार्गों को संबंधित निर्माण एजेंसी, परिवहन विभाग के संयुक्त निरीक्षण के बाद पास कर वाहन संचालित करने को कहा। बैठक में राजेंद्र सिंह टंगड़िया, एआरटीओ विमल पांडेय, पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed