{"_id":"5a199d7c4f1c1b0d698be17a","slug":"the-body-will-boycott-the-election-if-brought-into-the-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में लाए तो निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में लाए तो निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरना देती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में महिला मंगल दल बिलौना की महिलाओं ने डीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी ग्राम सभा को पालिका से नहीं हटाया गया तो निकाय चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को बिलौना क्षेत्र की महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंच गईं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के विरोध के बावजूद बिलौना को नगर पालिका में शामिल कर दिया गया है। पालिका में शामिल होने से उन्हें तमाम तरह के कर देने होंगेे। कहा कि जो क्षेत्र पहले से ही पालिका में शामिल हैं, वहां पर ही मानकों के अनुसार सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
पालिका में शामिल होने से गांव को मिलने वाली योजनाएं भी बंद हो जाएंगी। इससे क्षेत्र का विकास भी रुक जाएगा। इसको देखते हुए लगातार विरोध किया गया। विरोध के बावजूद गांव को नगर पालिका में शामिल किया गया है। चेतावनी दी कि यदि उनकी ग्राम सभा को पालिका से बाहर नहीं किया गया तो निकाय चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बाद में इस संबंध में सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरना और ज्ञापन देने वालों में गोविंदी देवी, हेमा नेगी, भारती देवी, हीरा देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी आदि महिलाएं शामिल थीं।