{"_id":"6889106948340afc2401c5a8","slug":"the-body-of-a-person-missing-for-three-days-was-found-in-a-ravine-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117482-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन दिन से लापता अधेड़ का शव गधेरे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन दिन से लापता अधेड़ का शव गधेरे में मिला
Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तीन दिन से लापता किसमिला गांव के ग्रामीण का शव गधेरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
किसमिला के भलुड़ी तोक निवासी दुर्गा राम (57) पुत्र गुमानी राम बीती 25 जुलाई को दवा लेने के लिए नाचनी बाजार गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। परिजनों ने कपकोट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सोमवार को खोजबीन के दौरान लापता ग्रामीण का शव कैंचुला गधेरे के किनारे सड़ी-गली अवस्था में मिला। बताया कि प्रथम दृष्टया ग्रामीण के गिरने से मौत होने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बताया कि वह घर में पत्नी, बहू और पोते के साथ रहते थे और लोहार का काम करते थे। संवाद