{"_id":"593d80124f1c1bb25d9bf213","slug":"the-body-found-on-saryu-side-was-former-army-of-someshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू किनारे मिला शव सोमेश्वर के पूर्व फौजी का था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू किनारे मिला शव सोमेश्वर के पूर्व फौजी का था
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन को जाने वाले पुल के पास तीन दिन पहले मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव सोमेश्वर के पडोलिया मनान निवासी पूर्व सैनिक हरीश चंद्र जोशी का था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को बागेश्वर के विकास भवन को जाने वाले पुल के पास सरयू नदी किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा मिला था। शव के पास ही नुवान की खाली शीशी, एक बियर की बोतल और एक शराब की खाली बोतल मिली थी। मौके पर दो डिस्पोजल गिलास भी पड़े थे।
विज्ञापन
वृद्ध की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। समाचार पत्रों में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने की खबर पढ़ने के बाद रविवार को सोमेश्वर से यहां पहुंचे ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त हरीश चंद्र जोशी पुत्र स्व. जय दत्त जोशी निवासी पडोलिया मनान सोमेश्वर के रूप में की। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता नौ जून को घर से अचानक कहीं चले गए थे।
विज्ञापन
कई जगहों पर पूछताछ और ढूंढने के बाद भी उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक के बेटे ने पिता के जहर खाकर आत्महत्या करने के पीछे किसी भी तरह का तनाव होने से इनकार किया। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन