{"_id":"56feb5c34f1c1b973cf00105","slug":"the-blockade-by-threatening-to-upset-the-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों से परेशान लोगों ने दी चक्काजाम की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों से परेशान लोगों ने दी चक्काजाम की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इन गड्ढों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने 16 अप्रैल तक गड्ढों को नहीं भरे जाने पर चक्काजाम करने की धमकी दी है। इस संबंध में राज्य आंदोलनकारी हरीश खेतवाल और अन्य ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग व्यस्ततम मार्ग है। इस रूट में प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का संचालन तो होता ही है। कंट्रीवाइड स्कूल और महाविद्यालय होने से दिन भर छात्र-छात्राओं की पैदल आवाजाही भी बनी रहती है। सड़क में गड्ढे होने के कारण वाहनों के संचालन में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सड़क में नाली नहीं होने से घरों और होटल-रेस्टोरेंट से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़क में बने गड्ढों में जमा हो जाता है। वाहनों के टायरों से उछलकर यह गंदा पानी राहगीरों के ऊपर गिरता है। हरीश खेतवाल, प्रेम सिंह, महेश खेतवाल, दिनेश सिंह आदि का कहना है कि कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी सड़क का सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने 16 अप्रैल तक सड़क के गड्ढे नहीं भरे जाने पर चक्का जाम करने की धमकी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन