फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The block-level youth festival

युवाओं का खंड स्तरीय महोत्सव

Tue, 29 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 29 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

युवा कल्याण और प्रांतीय विकास दल की ओर से यहां खंड स्तरीय महोत्सव हुआ। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन संस्कृतियों को संजोए रखने में महोत्सवों की अहम भूमिका है। कलाकारों ने अल्मोड़ा मोहनी तू बुलानी किलै नै... समेत कई अन्य गीतों का गायन, मनमोहक नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन


ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख खेतवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति का बोध होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संस्कृति की संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किए हैं। इसमें युवा कल्याण विभाग अच्छी भूमिका निभा रहा है। युवक-युवती मंगल दलों ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत ओ नंदा सुनंदा तू दैणी है जाए... गाकर किया।
विज्ञापन


लोकनृत्य प्रतियोगिता में पोखरी मंगल दल ने पहला, अनर्सा दूसरा, संगीत में अनर्सा पहला, पोखरी दूूसरा, एकांकी में पोखरी पहला, अनर्सा दूसरा जबकि वाद्य यंत्र में पोखरी पहला जबकि अनर्सा मंगल दल दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला युवा कल्याण अधिकारी एसपी आर्या ने बताया कि जिला समारोह 30 दिसंबर को नुमाइशखेत मैदान में होगा। कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया। वहां जिला युवक समिति के जिलाध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी एसपी आर्या, बीडीओ संगीता आर्या, गणेश धपोला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed