फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The BDC meeting Kapkot

कपकोट की बीडीसी बैठक

Sat, 09 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Sat, 09 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The BDC meeting Kapkot
क्षेत्र पंचायत कपकोट की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात, पानी की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों ने हंगामा काटा। उन्होंने बंदर, लंगूर, सुअर, सेही आदि के आतंक को हंगामा काटा।
विज्ञापन


बैठक के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी बबली ने अधिकारियों से जनसमस्याओं को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। ब्लाक सभागार में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हर स्वीकृत योजना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दें।
विज्ञापन


कौसानी में बंदरबाड़ा बनने से कुछ राहत की उम्मीद है। सीडीओ हिमांशु जोशी ने विकास योजनाओं की जानकारी दी। कपकोट के प्रधान पूरन कपकोटी ने उनके गांव को जलागम में चयनित करने, एपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने, पुड़कुनी के प्रधान आनंद मेहता ने पीएमजीएसवाई की हरसीला पुड़कुनी मार्ग की दशा सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुंवारी के किशन दानू ने उनके गांव को जलागम के तहत चयनित करने, लीती के प्रधान आनंद प्रकाश ने लीती वन क्षेत्र की नियमित निगरानी कराने, झांकरा के प्रधान गिरीश चंद्र जोशी ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत लाभार्थियों को शौचालय का अनुदान न मिलने की शिकायत की। प्रधानों ने पिंडारी ग्लेशियर मार्ग पर पुल बनवाने, गुणवत्ता की जांच करने, सनगाड़ मार्ग का डामरीकरण करने, भंतोला झांकरा मार्ग का निर्माण करने, बालीघाट धरमघर मार्ग पर कल्मठों का निर्माण पूरा करने की मांग की। लोनिवि के ईई हरीश पांगती ने कहा कि जेई का रोस्टर बनाया गया है।

बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने की। बीडीओ बीसी पंत ने संचालन किया। वहां 20 सूत्रीय कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही, सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, एसडीएम केएस टोलिया आदि थे।

बीडीसी बैठक शुरू होने से पहले ग्राम प्रधान संगठन के भाजपा और कांग्रेस समर्थित ब्लाक अध्यक्ष मंच में बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। उनके भिड़ने के कारण सदन में कुछ देर तक हंगामा हुआ। शुक्रवार सुबह ब्लाक प्रमुख मनोहर राम और भाजपा समर्थित प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष आनंद मेहता मंच पर पहुंचे।


जिस पर कांग्रेस समर्थित संघ के ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह कपकोटी ने आपत्ति की तो दोनाें मंच पर विराजमान हो गए। कुछ देर बाद सांसद अजय टम्टा के ब्लाक प्रतिनिधि दयाल ऐठानी वहां पहुंचे। तब मंच पर कुर्सी खाली न होने पर सीडीओ ने दोनों दलों के ब्लाक  अध्यक्षों से मंच की पूर्वी दिशा में बैठने की अपील की। तभी सांसद प्रतिनिधि को मंच पर सीट मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed