फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The basic arrangements to complete the polling booths as soon as possible

पोलिंग बूथों में जल्द से जल्द पूरी हों बुनियादी व्यवस्थाएं 

Sat, 09 Mar 2019 11:59 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 09 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
The basic arrangements to complete the polling booths as soon as possible
बागेश्वर कलेक्ट्रेट सभागार में लोस चुनाव को लेकर बैठक करती डीएम रंजना व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
  डीएम रंजना राजगुरु ने लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों, नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सर्व सम्मति से चार पोलिंग बूथों में संशोधन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में एडीएम राहुल ने बताया कि लोस चुनाव में कुल 370 पोलिंग बूथ हैं। इसमें कपकोट में 186 और बागेश्वर में 184 बूथ हैं। इन बूथों का भौतिक सत्यापन के बाद बूथ के नाम में परिवर्तन, खिड़की, दरवाजे, फर्नीचर वगैरह के इंतजाम होने हैं। डीएम रंजना ने सीईओ, बीडीओ को संबंधित अधिकारी से समन्वय कर बूथ में खिड़की दरवाजे वगैरह के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथों पर जल्द निर्माण पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 बैठक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खलझूनी को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलझूनी, राप्रावि बड़ेत के स्थान पर पंचायत घर बडे़त, राप्रावि दिगाली के स्थान पर इंटर कालेज भेटा करड़िया, राप्रावि रैतोली के स्थान पर राउप्रावि रैतोली में बूथ पर सर्वसम्मति से संशोधन किया गया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है इसलिए चुनाव से पूर्ण सभी व्यवस्थाओं को दुुरुस्त किया जाए। बैठक में विधायक चंदन राम दास, जिलाध्यक्ष भाजपा शेर सिंह गढ़िया, जगदीश जोशी, दीवान सिंह मलड़ा, एसपी किशन विश्वकर्मा, एसडीएम आरसी तिवारी, एसडीएम गरुड़ जेबी शर्मा, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, डीडीओ केएन तिवारी, डीएसओ अरुण वर्मा, बीडीओ आलोक भंडारी, जीसी गोस्वामी, सीईओ एचएस रावत, ईई भास्कर पांडे, डीईओ माध्यमिक नरेश शर्मा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed