फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The backlog of cylinders reached 1700 in Bageshwar

बागेश्वर में सिलेंडरों का बैकलॉग 1700 पहुंचा 

Sun, 15 Oct 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 15 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन

प्लांट से सिलेंडरों की कम आपूर्ति के कारण जिला मुख्यालय में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। सिलेंडरों का बैकलॉग 1700 पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सिलेंडरों के लिए लंबा इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


बागेश्वर गैस एजेंसी के पास करीब 28 हजार रसोई गैस उपभोक्ता हैं। दो माह से प्लांट से गैस एजेंसी को मांग के अनुरूप सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्लांट से जरूरत के अनुसार सिलेंडर नहीं आने से गैस की किल्लत बनी हुई है। सिलेंडरों का बैकलॉग 1700 पर है।
विज्ञापन


सिलेंडर के लिए नगर में एक से दो सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक से डेढ़ माह बाद गैस का वाहन भेजा जा रहा है। गैस एजेंसी के प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि प्लांट से कम आपूर्ति के बावजूद सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर में प्रतिदिन रसोई गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा रीमा क्षेत्र, खरेही पट्टी और कौसानी के गांवों में बारी-बारी से सिलेंडरों के वाहन भेजे जा रहे हैं। प्लांट से प्रतिदिन दो वाहन यदि एजेंसी को मिलें तो जल्दी किल्लत दूर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed